अररिया, दिसम्बर 29 -- जोगबनी हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को भी ठंड का कोहरे के कारण कटिहार जोगबनी पैसेंजर डेमो ट्रेन अपने निर्धारित समय से 13 मिनट लेट पहुंची। ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर जयनंदन सिंह के अनुसार पैसेंजर ट्रेन को का 6 बजकर 45 मिनट निर्धारित समय है लेकिन उक्त ट्रेन 6 बजकर 58 मिनट में पहुंची। इसी प्रकार दिल्ली आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस का निर्धारित समय 7 बजकर 50 मिनट है लेकिन उक्त सुपर फास्ट एक्सप्रेस 11 बजकर 55 मिनट पर पहुंची। जोगबनी स्टेशन प्रबंधक बिमल कुमार ने बताया कि ट्रेन परिचालन पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं है। मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण है ट्रेन विलंब से चल रही है। मौसम सफा होते ही ट्रेन अपना निर्धारित समय पर पहुंचने लगेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.