दरभंगा, जनवरी 5 -- बेनीपुर। सरकारी जमीन के सीमांकन के बाद सोमवार को बेनीपुर मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। अंचल प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सैकड़ों दुकानों को अतिक्रमण के दायरे में हटाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार भरत चौक, बेनीपुर से अंचलाधिकारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में नगर परिषद की सिटी मैनेजर डॉ अंजली कुमारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूत्रों के मुताबिक बेनीपुर से घरौड़ा तक, आशापुर से बहेड़ा तक सड़क एवं सरकारी भूमि का विधिवत सीमांकन कराया गया था।...