प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 21 -- रखहा। कंधई के जोगीपुर निवासी राज नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन का सीमाकंन करने के लिए पखवारे भर पहले राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस के समक्ष पत्थर लगाया गया था। शुक्रवार को राज नारायण सिंह जब मौके पर पहुंचे तो पत्थर गायब था। आसपास रहने वालों से जानकारी करने पर पता चला कि विपक्षियों ने पत्थर गायब कर दिया। राज नारायण सिंह की तहरीर पर जोगीपुर निवासी जीत लाल गिरि,धीरज गिरि, सूरज गिरि, ममता गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...