गंगापार, फरवरी 21 -- लालापुर के मंदुरी गांव निवासी सीबीसीआईडी के पूर्व दरोगा राम रतन की हत्या का राज घटना के बीस दिन बाद भी पुलिस के लिए एक पहेली बन कर रह गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अफसरों ने जल्द ही हत्या का खुलासा और हत्यारों को पकड़ने दावा किया था, लेकिन घटना के बाद आज तक किसी हत्यारे की गिरफ्तारी न किए जाने से पुलिस विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। बताते चले कि विगत दो फरवरी की सुबह मंदूरी गांव निवासी पूर्व दारोगा का शव उनके पुस्तैनी घर से एक किलोमीटर दूर स्थित लालापुर प्रतापपुर मार्ग स्थित उनके नए घर के अंदर खून से लथपथ पाया गया था। जहां रामरतन अकेले ही रहा करते थे। दारोगा के सिर सहित शरीर के कई भागों में गहरी चोट भी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। दारोगा की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.