रामपुर, अगस्त 6 -- रामपुर। सैद्वान्तिक विषयों की सीबीटी परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रामपुर में किया गया। जिसमें पांच प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले आईटीआई रामपुर में सीबीटी परीक्षा कर आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा तीनों पालियों में हुई। जिसमें कुल 129 प्रशिक्षार्थियों में से कुल 124 प्रशिक्षार्थी ने उपस्थित होकर परीक्षा दी जबकि पांच प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जा रही है। इस दौरान मनोज कुमार प्रभारी रोजगार सहायता अधिकारी, उड़न दस्ता एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.