बरेली, नवम्बर 5 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के तमाम प्रयासों के बावजूद शहर और ग्रामीण इलाकों में अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी मंगलवार को बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सीबीगंज क्षेत्र के गांव बंडिया में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर दिया। बीडीए के उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन ने बताया कि गांव बंडिया में किस्मत अली और साबिर अली द्वारा करीब 18 बीघा भूमि पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क और बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को नियमानुसार ध्वस्त कर दिया। सहायक अभियंता ने बताया कि उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत कोई भी व्यक्ति निर्माण या प्लॉटिंग कार्य शुरू करने से पहले बरेली विकास प्राध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.