बरेली, जनवरी 10 -- बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के भगवंतापुरा में अवैध कॉलोनी पर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शुक्रवार को कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ कॉलोनाइजर आफाक उर्फ मन्नी और मुस्तफाक अहमद की बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण ने दोनों को नोटिस जारी किए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया कि जांच में सामने आया कि आफाक उर्फ मन्नी सीबीगंज के गांव भगवंतापुरा में करीब 40 बीघा जमीन पर बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग कर रहा है। भूखंडों का चिन्हांकन कर चहारदीवारी और अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को गिरा दिया। इसी गांव में मुस्तफाक अहमद भी लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित कर रहा था। बिना नक्शा पास कराए प्लॉट काटे जा रहे थे और निर्माण की त...