उरई, फरवरी 24 -- उरई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कदौरा ब्लाक के दो गांवों की गौशालाओं का निरीक्षण किया। यहां पर भूसा खरीद से लेकर अन्य मदों में धनराशि खर्च दिखाने के बाद भी इंतजाम खराब मिलने पर रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। गौशालाओं के संचालन के लिए सरकार द्वारा भले ही भरपूर धनराशि दी जा रही हो लेकिन जिम्मेदार लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। हाल ही में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनोज अवस्थी ने कदौरा ब्लाक की ग्राम बागी एवं सजेहरा का निरीक्षण कर यहां सफाई व्यवस्था से लेकर चारे पानी के इंतजाम देखे। दोनों ही गौशालाओं में बदइंतजामी देखने को मिली। पर्याप्त भूसा का स्टाॅक माैके पर नहीं मिला साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी खराब मिलने पर उन्होंने खर्च की धनराशि की रिकवरी के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिम्मेदारों को हिदायत दी गई है कि गोवंशों को समय से चारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.