सहारनपुर, फरवरी 18 -- जिले के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सीबीएसई परीक्षा के तहत बुधवार को कक्षा 12वीं की शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन) की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। जिला समन्वयक डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि इस विषय में कुल 6,200 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,135 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 65 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई। निरीक्षण टीमों ने भी विभिन्न केंद्रों का औचक दौरा किया। उनके अनुसार, परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न हुई तथा किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.