बरेली, फरवरी 19 -- सीबीएसई 12वीं की बुधवार को फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा 24 केंद्रों पर हुई। सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि पंजीकृत 4819 परीक्षार्थियों में से 4761 उपस्थित, जबकि 58 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने प्रश्न पत्र को बेहद आसान बताया। कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्न और वन-लाइनर काफी सीधे होने से समय की बचत हुई। सभी प्रश्न व्यावहारिक थे। जानकारों के मुताबिक आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को समय की कमी का स्ट्रेस रहता है, लेकिन फिजिकल एजुकेशन के पेपर में स्थिति इसके विपरीत रही। यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ने यातायात पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा के दौरान शहर में कई स्थानों पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण जाम की स्थिति देखी गई है। इससे कई छात्र-छात्राओं को समय पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.