अररिया, फरवरी 24 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। सीबीएसई कॉमर्स संकाय की 12 वीं की वाणिज्य विषय की परीक्षा फारबिसगंज के दो परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में मंगलवार को शांति पूर्वक सम्पन्न हो गई। फारबिसगंज के जिन दो स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं उसमें मिथिला पब्लिक स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर शामिल है। इस संबंध में एमपीएस की केंद्राधीक्षक पुतुल मिश्र ने बताया की परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से जारी है। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के केंद्राधीक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने बताया की मंगलवार को 12 वीं की परीक्षा थी, जबकि बुधवार को 10 वीं की परीक्षा प्रारंभ होगी। जिसकी तैयारी स्कूल प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...