औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन जिले के सात केंद्रों पर फिजिकल एजुकेशन विषय का पेपर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह दिखा और वे निर्धारित समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरों पर संतोष नजर आया। छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित था। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी पुस्तकों व मॉडल पेपर के अनुरूप रहे। लंबे प्रश्नों के साथ वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी स्पष्ट और समझने में आसान थे। केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुचारु रहीं तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित बताया। छात्रों की प्रतिक्रिया पेपर तैयारी के अनु...