बोकारो, फरवरी 16 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आगामी 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। इस वर्ष बोकारो जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के नेतृत्व में सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पारदर्शी और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीबीएसई 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 9438 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 17 फरवरी को 10वीं की बोर्ड परीक्षा गणित विषय के साथ शुरू हो रही है। सभी 23 केंद्रों को मिलाकर गणित स्टैंडर्ड के 8,670 और गणित बेसिक के 768 यानी कुल 9,438 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। अगले दिन 18 फरवरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.