प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंड्री (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। मंगलवार को कक्षा 10 के लिए कंप्यूटर अप्लीकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा कक्षा 12 के पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जनपद के सात परीक्षा केंद्रों में फुलवरिया स्थित न्यू एंजिल्स, संगम इंटरनेशनल स्कूल, संस्कार ग्लोबल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज और जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। 43 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 10वीं के पंजीकृत 3982 परीक्षार्थी में मंगलवार को 3939 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा 12वीं पेंटिंग की परीक्षा में पंजीकृत 923 परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.