बोकारो, फरवरी 15 -- बोकारो। सीबीएसई की ओर से 10 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। 10 वीं कक्षा की परीक्षा को लेकर जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह 9 बजे से ही जिले के सभी परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को प्रवेश दिया गया। जबकि सुबह 8.30 बजे से ही 10 वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ जमा होने लगे थे। वहीं पहले दिन की परीक्षा होने के कारण विभिन्न परीक्षा केंद्र में काफी भीड़ देखी गई। पहले दिन की परीक्षा में 9 हजार 145 परीक्षार्थी शामिल हुए व 54 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के क्रम में सभी छात्र-छात्राओं का एडमीट कार्ड की जांच भी की गई। परीक्षा देने के बाद परीक्षर्थियों ने बताया इस बार सीबीएसई 10 वीं कक्षा में पहले दिन अंग्रेजी विषय का प्रश्न थोड़ा आसान रहा। जिसमें आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.