बुलंदशहर, मार्च 15 -- जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं केंद्रों पर शांतिपूर्वक चल रही हैं। शनिवार को केंद्रों पर इंटरमीडिएट हिंदी विषय का पेपर हुआ। सचल दल ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर परीक्षाएं चलती मिली। पेपर सिलेबस से आया तो परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व डीपीएस के प्रधानाचयार्य डीएस यादव ने बताया कि जिले में सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को कराने के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार केंद्रों पर परीक्षाओं को कराया जा रहा है। शनिवार को केंद्रों पर पहली पाली में इंटरमीडिएट हिंदी इलेक्टिव एवं हिंदी कोर विषय का पेपर हुआ। दोनों विषयों की परीक्षा में 59 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.