रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश जारी किया है। अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध बनाने के लिए लगातार चौथे वर्ष इसका आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से इसकी शुरुआत हो गई है। हालांकि स्कूलों में एक दो दिनों में अभियान का आगाज होगा। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। पहला चरण दो से आठ अगस्त, दूसरा चरण नौ से 12 अगस्त व तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। अभियान के पहले चरण में स्कूलों की दीवारों और सूचना बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित चित्रकला और सजावट से सजाया जाएगा। राखी तिरंगा थीम पर बनेंगी, जिसे सैनिकों और पुलिसकर्मियों को धन्यवाद पत्र के साथ डाक से भेजी जाएंगी। पेंटिंग, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.