उन्नाव, फरवरी 17 -- उन्नाव। सीबीएसई हाईस्कूल के छात्रों की गणित विषय मंगलवार को छात्रों के लिए परेशानी बनी रही। कई छात्र बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमति के सवालों पर छात्र सिर पकड़े रहे। इसके अलावा तमाम छात्र ऐसे रहे जो परीक्षाए में आए सवालों पर खुशी जताते दिखे। मंगलवार को शहर में केन्द्रीय विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल और फतेहपुर चौरासी में परीक्षा केन्द्र बने नवोदय विद्यालय में 25 स्कूलों की परीक्षाएं कराई गई। इसमें हाईस्कूल और इंटर में पढ़ने वाले 6322 परीक्षार्थियों में पहले दिन हाईस्कूल के छात्रों की गणित विषय की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल की परीक्षा में 3211 परीक्षार्थी परीक्षा का हिस्सा बने। जिले में सीबीएसई परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। बोर्ड से ही अधिकारी लगाए गए हैं। परीक्षा ...