वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन कक्षा-10 की परीक्षा होगी जबकि कक्षा-12 की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। बनारस में महाकुम्भ के पलट प्रवाह से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए परीक्षार्थियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। गुरुवार को सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर की तरफ से परीक्षार्थियों के लिए गाइड लाइन भी जारी कर दी गई। बनारस में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार केंद्रों की संख्या आधी है। पिछले साल करीब 100 केंद्रों के मुकाबले इस साल 49 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में इस बार कक्षा-10 के 23 हजार और कक्षा-12 के 25 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। सिटी कोऑर्डिनेटर और सनबीम डॉलिम्स की प्रधानाचार्या गुरमीत कौर ने बताया कि बोर्ड के नियमानुसार हर केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.