सासाराम, मई 19 -- तिलौथू, हिन्दुस्तान टीम। जयनगरा गांव में स्थित शिशु संस्कार केंद्र में सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण 10वीं के छात्रों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन शिक्षाविद् व समाजसेवी ओम जी, सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के पूर्व प्रधानाचार्य जंगलेश प्रसाद चौरसिया, विश्वनाथ सिंह, बलराम उपाध्याय व प्रधानाचार्य उमेश शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में अतिथियों ने 10वीं पास छात्रों को पुस्तक देकर सम्मानित किया। कहा कि समय का प्रबंधन व अनुशासन से सफलता की शिखर तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने अनाथ बालक विक्रम बिगहा निवासी देवेंद्र कुमार को वचन दिया कि उच्च शिक्षा के लिए सदैव सहायता करते हुए उसका मार्गदर्शन करेंगे। गुलशन कुमार 96%, प्रिया कुमारी 92%, देवेंद्र कुमार 90%,आदित्य वर्मा 85%, विवेक कुमार 85%, सचिन कुमार 81%,अमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.