संभल, फरवरी 17 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। हाईस्कूल के 2902 परीक्षार्थी गणित विषय का पेपर दे रहे हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर सघन चेकिंग की गई। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली, वहीं प्रशासन की ओर से धारा 144 का पालन सुनिश्चित कराया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.