भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षाओं के एडमिट कार्ड का वितरण विद्यालयों में जारी है। शनिवार को शहर के सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्रों ने अपना-अपना एडमिट कार्ड लिया। सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से शहर में नौ केंद्रों पर आयोजित होगी। 4200 से अधिक छात्र 12वीं के तीनों संकाय की परीक्षा देंगे। वहीं बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 5250 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि परीक्षा में दो विषय के बीच फाइनल रिवीजन के लिए पर्याप्त समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.