नई दिल्ली, फरवरी 16 -- देशभर में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। इसको लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और संबद्ध स्कूलों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण, पारदर्शी और छात्र-अनुकूल वातावरण में संपन्न हो सकें। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल को समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं के छात्र मंगलवार को गणित की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा चार विषयों जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, हिंदी आशुलिपि (शॉर्टहैंड) और अंग्रेजी आशुलिपि के लिए निर्धारित है। सीबीएसई के मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.