बागपत, मार्च 1 -- सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें आसान प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिसके चलते अधिकांश छात्रों ने निर्धारित समय से पहले ही पेपर को पूरा कर लिया। वहीं पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 28 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जनपद में 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान हिंदी कोर्स ए 002 व हिंदी कोर्स बी (085) के प्रश्न पत्र दिए गए। प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। क्योंकि परीक्षा देकर निकले छात्रों का कहना है कि पेपर बहुत ही आसान था, और समस्त प्रश्न पढ़ाई गए सिलेबस के अंदर ही आए। वही हाई स्कूल की परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 5572 परीक्षार्थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.