सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई है। परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को गणित का पेपर हुआ। जिसमें 2518 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। 2509 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। नौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एक पाली में संपन्न हुई। परीक्षार्थी सुबह 9.30 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। गणित की परीक्षा होने की वजह से अधिकांश परीक्षार्थी चिंतित नजर आए। तलाशी व प्रवेश पत्र देखने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के समय सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहे। परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र 80 अंको का आया। प्रश्न पत्र में पूछे गए अधिका...