शामली, फरवरी 17 -- मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाऐं प्रारंभ हो गई। परीक्षा के पहले दिन 10वी की गणित विषय की परीक्षा हुई जो कडी सुरक्षा व्यावस्था बीच, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई। पहले दिन कुल पजीकृत 3024 छात्र-छात्राआंे में से 2991 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 33 छात्र-छात्राऐं परीक्षा से अनुपस्थित रहे। छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाऐं प्रारंभ हो गई है। परीक्षा के पहले दिन दसवी की गणित विषय की परीक्षा हुई। सवेरे 10ः30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं को कडी जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा व्यावस्था के प्रबंध किए गए थे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा 1ः30 बजे ...