देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा के मंगलवार से जिले में कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड एवं बेसिक की परीक्षा होगी, जिसमें 8056 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केन्द्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर 17 फरवरी से आयोजित होगी जाएगी। यह परीक्षा के एक ही पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक आयोजित होगी। मंगलवार को हाईस्कूल का पहला पेपर मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड एवं बेसिक विषय का होगा, जिसमें जिले के 8056 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। परीक्षा को ...