आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवादाता। जिले में 21 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा सख्ती के बीच हुई। 10311 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 79 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा 21 केंद्रों पर तैनात आब्जर्वर और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। सिटी कोआर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि शनिवार को बोर्ड की दसवीं की परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्रों के मुख्य गेट पर शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद अंदर भेजा गया। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाती रही। प्रत्येक विद्यालय में एक-एक आब्जर्वर की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.