बागपत, जनवरी 4 -- जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां भी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। जिले में परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षा भी शुरू करा दी गई है। बोर्ड से निर्देश है कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा को संपन्न कराया जाएगा। 17 फरवरी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी। बोर्ड की ओर से जिले में 14 केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। सीबीएसई बोर्ड के जिला कोआर्डिनेटर प्रवेश कुमार ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 5,770 और 12वीं में 4,647 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के केंद्र इस हिसाब से बनाए गए है जिससे जिले के सभी स्कूल कवर किए जा सके। किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी न ह...