बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। कड़े सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच बुधवार से सीबीएसई बोर्ड 12वीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हो गई। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा को लेकर छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए। वैसे तो 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई थी, लेकिन मुख्य विषयों की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में 5770 और 12वीं में 4647 विद्यार्थियों का पंजीकरण है यानी इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुल 10417 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। बुधवार को इंटरमीडिएट की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षार्थी सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र पहुँच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.