आगरा, फरवरी 24 -- जनपद में चल रहीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं के तहत मंगलवार को इंटरमीडिएट का अकाउंटेंसी विषय का पेपर हुआ। पेपर में प्रश्न उत्तर सरल आने पर परीक्षार्थियों ने उसे समय से हल कर लिया और खुश दिखाई दिए। कासगंज के जेपी पब्लिक एकेडमी में बने केंद्र पर पंजीकृत 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि सोरों स्थित एनआर पब्लिक स्कूल पर भी पंजीकृत 78 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में सुबह नौ बजे दस बजे विद्यार्थियों के स्वागत का सिलसिला चला। पेपर समाप्त होने पर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए। परीक्षार्थी हिना कुमारी, खुशबू रानी, प्रतिभा, रिया, लायबा ने बताया कि पेपर में प्रश्न काफी सरल आए। जिसे परीक्षार्थियों ने जल्दी ही हल कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.