मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2026 बोर्ड परीक्षा के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसको लेकर परीक्षा की तैयारी जनपद स्तर पर भी तेज हो गई है। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय कार्यालय से जनपद में रविवार शाम निर्धारित बोर्ड परीक्षा केंद्रों के नाम के साभ सूची प्रेषित कर तैयारियों को आगे बढ़ा दिया गया है। सूची के अनुसार मुजफ्फरनगर में इस वर्ष कुल 26 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षार्थी अपनी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं देंगे। इन केंद्रों का ब्योरा छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर दिया गया, जिसमें केंद्र का नाम, कोड व पूरा पता स्पष्ट रूप से दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड के मुख्य विषय की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही है। मुजफ्फरनगर में भी 70 से अधिक सीबीएसई विद्यालय संचालित है, जिनमें 10वीं व 12वीं के 15 हजार से अधिक...