बरेली, जनवरी 6 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जनवरी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 2026 के लिए संबद्ध सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। सीबीएसई के अनुसार परीक्षा पर चर्चा के प्रतिभागियों के चयन के लिए माय जीओवी पोर्टल पर एक ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो 11 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता ही वह माध्यम है जिसके जरिये प्रतिभागी अपने प्रश्न भेज सकते हैं। चयनित प्...