बोकारो, अक्टूबर 8 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सीबीएसई की ओर से राजस्थान के कमिनपुरा में आयोजित नेशनल जूडो चैंपियनशिप में एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ के अंशु कुमार, राजवीर सिंह व जयंत कुमार ने शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्वर्ण पदक जीते। स्कूल के प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने कहा अंडर 14 में अंशु कुमार, अंडर 17 में राजवीर सिंह व अंडर 19 वर्ग में जयंत कुमार ने स्वर्णिम सफलता हासिल कर बोकारो व राज्य का मान बढ़ाया। इसी प्रकार अंडर 11 में गौरव कुमार ने रजत, अंडर 17 में सिद्धार्थ कुमार व अंडर 19 में आकृति कुमारी ने रजत पदक प्राप्त किए। अंडर 11 में सक्षम कुमार सिंह, अंडर 14 में प्रियदर्शिनी सिंह, अंडर 17 में कुमारी अदिति व अंडर 19 में शशांक शेखर व ऋतुराज ने कांस्य पदक हासिल किए। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.