मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई दसवीं की गणित की परीक्षा सोमवार को हुई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ लग गई थी। गणित की परीक्षा होने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र रीविजन कर रहे थे। परीक्षा दोपहर 1.30 बजे खत्म हुई। जीडी मदर इंटनेशनल स्कूल से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि गणित में कुल 58 सवाल आये थे। शिवम शौर्य ने बताया कि कई सवाल ऊलझाऊ थे, जिसे हल करने में काफी समय लगा। छात्रा रोशनी कुमारी ने बताया कि सवाल इतने ऊलझाऊ थे कि कई सवाल हल करने से रह गये। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि सभी भागों से उलझाऊ सवाल पूछे गये थे। छात्रों का कहना था कि 12वीं की परीक्षा में फिजिक्स विषय में भी काफी कठिन सवाल पूछे गये थे। उधर, जिले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.