नोएडा, अगस्त 16 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई उत्तर क्षेत्र तैराकी चैंपियनशिप में शहर के अयान विश्नोई चार स्वर्ण पदक जीतकर श्रेष्ठ तैराक बने। उन्होंने यह उपलब्धि अंडर-14 में मिली। इनके अलावा शहर के कई अन्य तैराकों ने स्वर्ण सहित अन्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता हरिद्वार में 14 अगस्त को समाप्त हुई। सीबीएसईं उत्तर क्षेत्र तैराकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अयान विश्नोई के अलावा आरुष मल्ल ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक झटके। भूमित नेगी ने एक स्वर्ण और तीन रजत झटके। आयु त्यागी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। देव भारद्वाज ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। विष्णु ने एक रजत और एक कांस्य और अरिहंत ने दो रजत जीते। ये खिलाड़ी सेक्टर-21 स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.