भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के छात्रों के लिए स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्र में करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली छात्रों के लिए 'एनास्टोमोसिस' कार्यक्रम की घोषणा की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के मेधावी छात्रों को स्टेम क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव, मार्गदर्शन और नवाचार से जोड़ना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस संबंध में स्कूलों को आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन जूनियर ट्रैक (कक्षा 8 से ...