वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बुधवार को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 10 की गृह विज्ञान और कक्षा 12 की शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। डॉ. सिंह ने बताया जिले में दोनों विषयों के लिए 45 केंद्रों पर कुल 9,524 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,345 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 179 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न कराई गई, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.