आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बुधवार को 97 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कुल 6359 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सख्ती बरती जाती रही। बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई। सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के गेट पर छात्र-छात्राओं की तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। सिटी कोऑर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि बुधवार को बारहवीं की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा हुई। इनमें पंजीकृत 6459 के सापेक्ष 6362 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 97 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर आब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.