पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं, जो 28 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। चैनपुर के रोटरी विद्यालय के प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक अश्लेष कुमार पांडेय ने बताया कि इस दौरान रोटरी स्कूल (आनंद शंकर), में कुल 723 विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर परीक्षा देने वाले अधिकांश परीक्षार्थी मेदिनीनगर शहर के ही निवासी हैं। ऑक्सफोर्ड स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके कारण परीक्षा प्रारंभ होने से करीब एक घंटा पहले कोयल पुल पर आवागमन काफी अधिक होगी। इसे देखते हुए सुबह नौ बजे से ट्रैफिक दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं भी संचालित हैं। प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.