रांची, अप्रैल 30 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ के प्रयास से सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय रांची में खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सह पूर्व भाजपा खलारी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि रांची के पिस्का मोड़ में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय खोलना तय हुआ है। झारखंड राज्य गठन के बाद भी सीबीएसई का क्षेत्रीय पटना (बिहार) में है। खलारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि झारखंड में सीबीएसई बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जाना मील का पत्थर साबित होगा। यहां के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.