हापुड़, अगस्त 9 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में 12 से 15 अगस्त तक सीबीएसई उत्तर भारत हैंडबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है। इसमें बालिकाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में लगभग 30 स्कूलों की टीम शामिल होंगी। उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 450 खिलाड़ी छात्राएं भाग लेंगी। यह जानकारी स्कूल के पीटीआई मयंक त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि अंडर 14, अंडर 17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि खेल को खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास अच्छा होता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर जनरलदीप अहलावत कुलपति मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.