बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्र ने आत्महत्या कर ली है। आदर्श पांडे निवासी बौर व्यास थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर बस्ती शहर के बैरीयहवा मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वह सरस्वती वरिष्ठ विद्या मंदिर रामबाग में इंटरमीडिएट अंतिम वर्ष का छात्र था। उसकी परीक्षा शहर के उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी केंद्र पर हो रही थी। बताया जाता है कि पिछला दो प्रश्न पत्र खराब होने के कारण वह अवसाद में चल रहा था। सोमवार की देर रात उसने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मकान मालिक और पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.