बदायूं, फरवरी 22 -- सीबीएसई के इंटरमीडिएट के फिजिक्स विषय की परीक्षा आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुयी। पेपर टैक्निकल था, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश परीक्षार्थियों का पेपर बढ़िया हुआ। पेपर बढ़िया होने पर परीक्षार्थी गेट से निकलते हुये खुश नजर आये। सीबीएसई परीक्षा के लिए मदर एथीना, एचपी इंटरनेशनल, बीआरबी मॉडल स्कूल, ब्लूमिंगडेल, टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर, एपीएस इंटरेनशल स्कूल उझानी, बाबा इंटरनेशनल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर शुक्रवार के लिए इंटरमीडिएट के फिजिक्स विषय का पेपर हुआ। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश देने से पूर्व परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी ली गयी, इसके बाद ही उन्हें कक्ष तक अंदर जाने दिया। तलाशी के दौरान किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी से कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.