शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों का फिजिकल एजुकेशन विषय का प्रश्नपत्र हुआ। परीक्षा से पहले केंद्रों पर सघन तलाशी ली गई और जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले में सीबीएसई की परीक्षा नौ केंद्रों पर कराई जा रही है। इंटरमीडिएट में कुल 1,917 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1,893 छात्रों ने परीक्षा दी, जबकि 25 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी प्रकार की कदाचार की सूचना नहीं मिली। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...