मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने वर्ष-2026 की वार्षिक परीक्षा की 12 वीं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के परंपरागत तरीके में बड़ा बदलाव करते हुए पेपरलेस कर दिया है। उत्तरपुस्तिकाओं को मूल्यांकन अब डिजिटल स्क्रीन पर किया जाएगा। लॉगिन पासवर्ड फीड करने पर परीक्षक को कंप्यूटर स्क्रीन पर ही कॉपियां दिखेंगी। उसी पर कॉपियों को चेक करना होगा। मूल्यांकन के बाद प्रत्येक प्रश्नों की नंबरिंग और टोटल नंबर भी कंप्यूटर पर ही कैलकुलेट किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि उत्तरपुस्तकाओं के मूल्यांकन में त्रुटि की जरा भी गुंजाइश नहीं रहेगी। टोटल नंबरिंग में किसी तरह की गड़बड़ी या कोई प्रश्न अमूल्यांकित रह गया तो उत्तरपुस्तिका सबमिट नहीं हो पाएगी। साथ ही मैन पॉवर, कॉपियों की चेकिंग में समय कम लगेगा, रिजल्ट भी जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.