एटा, फरवरी 20 -- शुक्रवार को सीबीएसई की 10वीं की फिजिकल एक्टीविटी ट्रेनर और 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा नौ केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 10वीं के दो और 12वीं के 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। सिटी कोआर्डिनेटर डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार असीसी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल एटा, निधौली रोड स्थित टयूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल एटा, चांदपुर स्थित डा.लोकमन दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय एटा, अलीगंज तहसील में धुमरी पब्लिक स्कूल धुमरी, त्रिवेनी देवी पब्लिक स्कूल अलीगंज और जलेसर तहसील क्षेत्र में अवागढ़ पब्लिक स्कूल अवागढ़ परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। इसके बाद परीक्षा के लिए कक्षों में भेजा गया। परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने बताय...