गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- गाजियाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की गणित परीक्षा में केस स्टडी वाले सवालों को करने में छात्रों को अधिक समय लगा। इससे छात्रों के कुछ प्रश्न छूट गए। छात्रों से मिली प्रतिक्रिया के मुताबिक पेपर में पूछे गए प्रश्नों के हिसाब से समय कम था। वहीं दूसरी तरफ यूपी बोर्ड इंटर की भूगोल परीक्षा में भी कुछ प्रश्न कठिन रहे। जिले में 48 केंद्रों पर सोमवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सीबीएसई 10वीं की गणित विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में पूछे गए कुछ सवालों को छात्रों ने कठिन बताया। छात्र अशरफ और बासु गोयल ने बताया कि उनके पेपर सेट तीन में प्रश्न नंबर तीन को करने में काफी समय लगा। वहीं सबसे अंतिम प्रश्न नंबर 38 केस स्टडी पर आधारित था, जिसे समझने में बहुत वक्त लग गया। उसे करने में दो प्रश्न छूट भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.