पटना, जनवरी 21 -- कई सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों में बुधवार को बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों-फोटो को ऑनलाइन अपलोड करने के दौरान सर्वर डाउन रहने के कारण कुछ समय के लिए समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस समस्या को अधिक समय तक बने रहने नहीं दिया गया। सर्वर संबंधी इस गड़बड़ी को कुछ ही समय के अंदर ठीक कर लिया गया। इसके बाद सामान्य प्रक्रिया पुनः शुरू हो गई। सीबीएसई नियमों के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा आयोजित होने के उसी दिन अंकों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होता है। इसलिए कुछ समय के लिए उत्पन्न हुई इस तकनीकी रुकावट के कारण कई विद्यालयों के प्राचार्य चिंतित नजर आए। सीबीएसई के पटना स्थित क्षेत्रीय ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह समस्या अल्पकालिक थी। उन्होंने बताया कि अब पोर्टल पूरी तरह से कार्यशील है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.