मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के लिए प्रश्नों का पैटर्न और सैंपल को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दिया है। अंग्रेजी के पेपर में भी 80 सवाल रहेंगे। प्रश्न को तीन ए, बी और सी भागों में बांटा जाएगा। सेक्शन ए में 20 सवाल पूछे जाएंगे। गणित में कुल 38 सवाल पूछे जाएंगे। गणित के प्रश्न पत्र को पांच भागों में बांटा जाएगा। इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की उप प्राचार्य डॉ. अमृता श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल साइंस में छात्रों को 80 नंबर के सवालों का जवाब देना होगा। इसमें छात्रों से 38 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों के उत्तर देना अनिवार्य है। 20 नंबर के बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। लघु उत्तरीय सवाल के उत्तर 40 शब्दों में ही देना है। सोशल साइंस में चार अंकों के केस आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

हिंदी ह...